Saturday , 29 August 2026
Home आगरा Agra Assembly election 2022 : Public Holiday in Agra, Aligarh, Mathura & 8 district of first phase assembly election…#agranews
आगराटॉप न्यूज़पॉलिटिक्स

Agra Assembly election 2022 : Public Holiday in Agra, Aligarh, Mathura & 8 district of first phase assembly election…#agranews

228

आगरालीक्स …..(9 February 2022 Agra News) आगरा में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, डीएम प्रभु एन सिंह ने आदेश किए जारी। स्कूल से लेकर कार्यालय रहेंगे बंद, शराब की दुकानें बंद।

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का पहल चरण 10 फरवरी से शुरू हो रहा है। पहले चरण में आगरा, अलीगढ़, मथुरा सहित 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। उत्तर प्रदेश शासन के अनुपालन में उप जिला निर्वाचन अधिकारी यशवर्धन श्रीवास्तव ने 10 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

स्कूल, सरकारी कार्यालयों से लेकर बाजार भी रहेंगे बंद
मतदान फीसद बढ़ाने पर जोर है, ऐसे में 10 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिससे सभी लोग मतदान कर सकेंगे। जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आदेश के तहत आगरा में स्कूल, सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इसके साथ ही बाजार भी मतदान के समय बंद रहेंगे। जिससे दुकानों पर काम करने वाले कर्मचारी भी मतदान कर सकें।

शराब की दुकानें 10 फरवरी तक बंद
इसके साथ ही शराब की दुकानें भी बंद हैं। 10 फरवरी को शराब की दुकानें बंद रहेंगी, सार्वजनिक अवकाश होने के चलते शराब की मांग भी बढ़ जाती है लेकिन चुनाव प्रभावित न हो, इसके लिए शराब की दुकानें बंद कर दी गई हैं। आज भी शराब की दुकानें बंद हैं, 10 फरवरी को भी शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी।

आगरा में पिछले चुनाव में सबसे ज्यादा फतेहाबाद में 70 फीसद हुआ मतदान
​2017 के विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा मतदान फतेहाबाद में हुआ था। फतेहाबाद में 70.57 फीसद मतदान हुआ था। जबकि उत्तर विधानसभा में सबसे कम 58.35 फीसद मतदान हुआ था, अन्य विधानसभा में 60 से 70 फीसद के बीच में मतदान हुआ था। इस बार मतदान फीसद 80 तक पहुंचाने की कवायद चल रही है। सभी लोगों से 10 फरवरी को मतदान करने की अपील की जा रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 29th August 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Obituaries of Agra on 28th August 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

A short play was staged at Agra’s Mahi International School on the occasion of Raksha Bandhan

आगरालीक्स…आगरा के माही इंटरनेशनल स्कूल में रक्षाबंधन पर हुई लघु नाटिका. भाई...

आगरा

Agra News: A nine-day holy Novena and Rosary prayer service has begun at St. Mary’s Church, Pratapura, Agra

आगरालीक्स…आगरा के सेंट मैरी चर्च, प्रतापपुरा में नौ दिवसीय पवित्र नोवेना एवं...

error: Content is protected !!