आगरालीक्स.. आगरा में अप्रैल में कोरोेना की दूसरी लहर कहर बरपा रही है, इस सबके बीच सुकून भरी खबर भी है, 1229 मरीज कोरोना को मात देकर घर पहुंच चुके हैं और ठीक हैं।
आगरा में अप्रैल में कोरोना के केस कई गुना बढ गए हैं, अब हर तीन से चार मिनट में कोरोना का एक नया केस मिल रहा है। इसके साथ ही मौत का आंकडा भी बढने लगा है। इससे लोग दहशत में है, हर चेहरे पर दर्द और दहशत दिखाई दे रही है।
1229 मरीज हुए ठीक
इस बीच कोरोना को लोग मात भी दे रहे हैं, अप्रैल में 23 दिन में कोरोना पाॅजिटिव 1229 मरीज ठीक हो चुके हैं। इन मरीजों ने अस्पताल और घर में होम आइसोलेशन में रहते हुए कोरोना को मात दे दी।
26 मरीजों की हुई मौत
इसके साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकडा भी तेजी से बढने लगा है। इस महीने में 23 दिन में कोरोना पाॅजिटिव 26 मरीजों की मौत हो चुकी है, तमाम मरीजों की हालत गंभीर है और वे अस्पताल में भर्ती हैं।
3746 हैं कोरोना के सक्रिय केस
मार्च में कोरोना के सक्रिय केस 44 थे, नए केस तेजी से बढने लगे। संक्रमण की गति भी बढ गई। इससे कोरोना के सक्रिय केस की संख्या तेजी से बढने लगी है। कोरोना के सक्रिय केस 3746 पहुंच गए हैं।