आगरालीक्स. आगरा में मरीजों की आक्सीजन ने धडकनें बढा दी है, कोविड हास्पिटलों में कहा जा रहा है कुछ देर में आक्सीजन खत्म हो जाएगी, सभी की नजर आक्सीजन पर है, क्या है प्लानिंग।
आगरा में आक्सीजन का संकट बना हुआ है, कोविड हास्पिटलों में आक्सीजन की कमी होने लगी है, तीमारदारों से कहा जा रहा है कि कभी भी आक्सीजन खत्म हो सकती है। अपने मरीज को कहीं और ले जाएं। पिछले 12 घंटे से तीमारदार परेशान हैं, उनके होश उडे हुए हैं।
खत्म हो सकती है आक्सीजन
अस्पतालों ने नोटिस बोर्ड लगा दिए हैं, इसमें लिखा है कि कभी भी आक्सीजन खत्म हो सकती है, इसकी अस्पताल प्रशासन की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। प्रशासन को आक्सीजन की कमी के बारे में बता दिया गया है लेकिन आक्सीजन की आपूर्ति नहीं की गई है।
लिक्विड आक्सीजन मंगाई गई
आगरा में आक्सीजन की मांग बढकर 35 टन तक पहुंच गई है जबकि आपूर्तिै पांच से छह टन है, बाहर से लिक्विड आक्सीजन मंगाई गई है, इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर भी टीमें प्रयास में जुटी हैं।
अग्रवाल आक्सीजन प्लांट का चल रहा काम
आक्सीजन की कमी को देखते हुए टेढी बगिया में अग्रवाल आक्सीजन प्लांट पर 24 घंटे काम चल रहा है, उम्मीद है कि जल्द यह प्लांट शुरू हो जाएगा, इस प्लांट से आगरा को 1600 आक्सीजन सिलिंडर 24 घंटे में मिल सकेंगे।