आगरालीक्स… आगरा में सर्द हवाएं चल रही हैं, प्रदेश में आगरा दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा है। अभी तापमान में और गिरावट हो सकती है।
मंगलवार को आगरा का न्यूनतम तापमान गिरकर 7.1 डिग्री से. पर पहुंच गया। वहीं, उत्तर प्रदेश में सबसे ठंडा मुजफ्फर नगर रहा, इसका तापमान 5.2 डिग्री से. रहा। अधिकतम तापमान मंगलवार को 28.8 डिग्री से. रहा जबकि सोमवार के 27.7 डिग्री से. से करीब एक डिग्री से. अधिक था। न्यूनतम तापमान मंगलवार को 7.1 डिग्री से. रिकॉर्ड किया गया यह सोमवार के 8.2 डिग्री से. से करीब एक डिग्री से. अधिक था। मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री से. कम और अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री से. अधिक रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी, जिससे सर्दी और बढ़ेगी।
यूपी के शहरों का न्यूनतम तापमान
1, मुजफ्फर नगर, 5.2
2, आगरा, 7.1
3, शाहजहांपुर, 7.6
नजीबाबाद, 7.6
सुल्तानपुर, 7.6
4, कानपुर सिटी, 7.8
5, बरेली, 8.0
6, फुरसतगंज, 8.4
बहराइच, 8.4