आगरालीक्स…. आगरा के कॉन्वेंट स्कूल की महिला टीचर के साथ गैंगरेप से हडकंप मचा हुआ है, शिक्षिका निर्वस्त्र मिली है, मौके से आपत्तिजनक सामग्री और वोटर कार्ड जब्त किए गए हैं। पुलिस ने वोटर कार्ड के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दिया है।
आगरा के एक कान्वेंट स्कूल में शिक्षिका पिता की तबीयत खराब होने पर कानपुर गई थी, वह ट्रेन से कानपुर से चली। सोमवार रात को वह टूंडला पर उतर गई, यहां वह बस का इंतजार कर रही थी।
बस न मिलने पर ली लिपट
काफी देर तक इंतजर के बाद बस न मिलने पर शिक्षिका ने बाइक सवार से लिपट ले ली, बाइक पर दो युवक थे, उन्होंने पीछे शिक्षिका को बिठा लिया। उसे पीने के लिए पानी दिया, इसके बाद शिक्षिका बेसुध हो गई।
बंद ढाबे के पास निर्वस्त्र मिली शिक्षिका
सीओ डॉ धर्मेंद्र यादव ने मीडिया को बताया कि सोमवार रात 11. 30 बजे शिक्षिका को होश आया, वह आगरा टूंडला हाईवे पर बंद ढाबे के पीछे खंडहर में थी, उसके शरीर पर कपडे नहीं थे, उसने मोबाइल से पुलिस को फोन किया। पुलिस ने महिला को हॉस्पिटल पहुंचाया, उसका मेडिकल कराया गया है।
आपत्तिजनक सामान मिला
पुलिस को मौके से यौन वर्धक टेबलेट और आपत्तिजनक सामान मिला है, इसके साथ ही दो वोटर कार्ड भी मिले हैं। इसमें से एक वोटर कार्ड दिनेश कुमार निवासी सराय दारुपा खंदौली और दूसरा वोटर कार्ड रवि निवासी सराय दारुपा खंदौली का है, इन दोनों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।