आगरालीक्स ………आगरा में केंद्रीय मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया के प्रदर्शन में आॅटो चालकों ने जान पफूंक दी। भगवान टॉकीज से लेकर कलेक्ट्रेट तक भाजपा के प्रदर्शन में आॅटो चालक ही दिखाई दे रहे थे। यहां तक कि केंद्रीय मंत्री भी आॅटो में ही सवार थे। जुलूस के कलेक्ट्रेट पर पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया आगरा की बिगडी कानून व्यवस्था को लेकर ज्ञापन देना चाहते थे, इसी बीच आॅटो चालक ने कह दिया कि ज्ञापन में आॅटो चालकों को न हटाए जाने (आगरा में डीजल वाहन के परिचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, इससे आॅटो आगरा में प्रतिबंधित है, इसे लेकर दो दिन से आॅटो चालक हडताल पर हैं) को भी शामिल किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री के दिलचस्पी न दिखाने पर लोडिंग आॅटो चालकों ने अलग आंदोलन करने का ऐलान करते हुए एमजी रोड जमा कर दिया। लोडिंग आॅटो चालकों के आक्रोश को देखते हुए केंद्रीय मंत्री कमिश्नरी की तरफ रवाना हो गए, जबकि आॅटो चालकों ने कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर जाम लगा दिया। काफी देर तक पुलिस प्रशासन के समझाने के बाद आॅटो चालक कमिश्नरी की तरफ रवाना हुए।
Leave a comment