
ब्लॉक प्रमुख पद के नामांकन के लिए शुक्रवार को जिले के 15 ब्लॉकों पर सुबह दस बजे प्रक्रिया शुरू हुई। शाम तक चली प्रक्रिया के दौरान पांच ब्लॉक एक-एक ही नामांकन दाखिल हुआ। खंदौली में सपा प्रत्याशी व ब्लाक प्रमुख जगवीर सिंह तोमर ने नामांकन दाखिल किया। जैतपुर ब्लाक ब्रजरानी पत्नी विनोद सिंह ने ही पर्चा दाखिल किया। बाह ब्लॉक में नरहौली निवासी होरीलाल ने ही पर्चा भरा। बिचपुरी ब्लॉक से सिर्फ सपा के यशपाल राणा ने ही पर्चा भरा। शमसाबाद में सपा की सीमा यादव पत्नी श्रीप्रकाश यादव उर्फ पिंटू ने नामांकन दाखिल किया। इन पांचों ब्लॉकों में निर्विरोध प्रमुख चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है। फतेहपुर सीकरी ब्लॉक पर चौधरी टीकम सिंह और उनकी पत्नी इंद्रवती ने नामांकन दाखिल किया। चुनावी रणनीति के तहत इनमें से एक अपने पर्चा वापस ले सकता है। निर्विरोध चुने गए प्रमुखों में से अधिकांश सपा समर्थित प्रत्याशी ही हैं।
जिले की 15 ब्लाकों में ब्लाक प्रमुख पद के लिए शुक्रवार को नामांकन किया गया। ज्यादातर ब्लाकों में जितने लोगों ने नामांकन पक्ष खरीदे उतनों ने नामांकन दाखिल नहीं किया। नौ ब्लाकों में कुल 24 प्रत्याशियों ने 31 नामांकन दाखिल किए, जबकि पांच ब्लॉकों में ब्लाक प्रमुखों का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय हो गया है।
Leave a comment