Candidate list for Agra & Fatehpur Sikari Loksabha seat election
Sushil Ghule takes charge as SP city Agra
आगरालीक्स ….आगरा में एसपी सिटी सुशील घुले ने चार्ज संभाल लिया है, वे 2012 बैच के आईपीएस हैं और आगरा से पहले कानपुर में एएसपी थे। उन्हें राजेश कुमार सिंह की जगह आगरा का एसपी सिटी बनाया गया है।
आईपीएस और पीपीएस के तबादले के बाद आगरा के एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह को एसपी ट्रैिफक आगरा बना दिया गया था। जबकि एसपी सिटी, आगरा के पद पर एएसपी कानपुर सुशील घुले को बनाया गया था। शनिवार को सुशील घुले ने एसपी सिटी आगरा का चार्ज ले लिया। 2102 बैच के आईपीएस होने के चलते वे युवा हैं और क्राइम को अलग की नजरिए से देख रहे हैं। आगरा के पर्यटन नगरी होने के चलते यहां सुरक्षा बडा मुददा बना हुआ है।
बडी वारदाताओं के साथ चेन छीनना हुआ आम
आगरा में पिछले कई महीनों से लूट और हत्या की बडी घटनाएं हो रही हैं। पॉश कॉलोनी खंदारी में ग्रोवर दंपति की घर में हत्या का खुलासा नहीं हुआ है। वहीं, आए दिन महिलाओं से चेन और मोबाइल छीनना आम हो चला है। बाइकर्स गैंग दिनदहाडे इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस वारदात को रोकने में असफल हो रही है।
डीआईजी, एसएसपी और एसपी सिटी हैं नए
आगरा में डीआईजी लक्ष्मी सिंह के तबादले के बाद डीआईजी अजय मोहन शर्मा बनाए गए हैं, एसएसपी प्रीतिंदर सिंह भी नोएडा से आए हैं। अब एसपी सिटी सुशील घुले भी नए आए हैं।