आगरालीक्स… आगरा की उत्तर विधानसभा के चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन तेज धूप में चार घंटे जाम में फंसे लोगों का रिएक्शन प्रत्याशियों को आईना दिखा रहा है, वे कह रहे हैं कि एंबुलेंस और वैन फंसी रही, एमजी रोड पर नारेबाजी और प्रत्याशी के समर्थक जमे रहे।
आगरा में 19 मई को भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग के निधन के बाद खाली हुई सीट पर मतदान होना है। सोमवार को अंतिम दिन 16 नामांकन हुए, नामांकन के अंतिम दिन भाजपा के पुरुषोत्तम खंडेलवाल, कांग्रेस के रणवीर शर्मा और गठबंधन से सपा प्रत्याशी सूरज शर्मा सहित 16 प्रत्याशियों ने नामांकन किए। नामांकन के लिए वाल्मीकी वाटिका, पश्चिमपुरी और पुराने शहर से समर्थकों के साथ प्रत्याशी कलक्र्टेट पहुंचे। जूलूस से एमजी रोड पर जाम लग गया, कलक्ट्रेट के सामने वाहन जहां के तहां पफंस गए, दोपहर 12 से चार बजे तक जाम लगा रहा। इसमें एंबुलेंस के साथ ही स्कूल की वैन फंस गई लेकिन प्रत्याशी और उनके समर्थक एमजी रोड से नहीं हटे और नारेबाजी करते रहे। भीषण गर्मी में लोग करीब एक घंटे तक पसीना बहाते रहे। जुलूसों के निकल जाने के बाद करीब एक घंटे में यहां हालात सामान्य हुए।
शहर के अंदर के इलाकों भी लगा रहा जाम
प्रत्याशियों के जुलूसों के कारण एमजी रोड जाम होने के बाद यह अंदर तक पहुंच गया। जाम से बचने को लोग वैकल्पिक मार्गो से गुजरे तो वहां भी जाम के हालात बन गए।
हाईवे जाम
सिकंदरा क्षेत्र में गुरु का ताल गुरुद्वारा पर सोमवार को रोडवेज बस के चालक की लापरवाही तीन की जान पर भारी पड़ गई। अचानक बस को मोड़ दिया। इससे पीछे आ रहे तीन बाइक सवार चपेट में आ गए। रोड पर गिरने से वे चोटिल हो गए। इसके बाद चालक ने बस को कट पर ही छोड़ दिया। बस के रोड पर खड़े होने के कारण गुरु का ताल गुरुद्वारा के सामने से ट्रांसपोर्ट नगर तक जाम लग गया। पुलिस ने बाइक सवार तीनों युवकों को हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।