आगरालीक्स… आगरा में भीषण गर्मी से बच्चे बेहाल हैं, ऐसे में डीएम एनजी रवि कुमार ने आदेश दिए हैं कि कक्षा आठ तक के स्कूल सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक ही खोले जाएं। जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों को गर्मी में परेशानी ना हो।
आगरा में तापमान लगातार बढ रहा है, अप्रैल में 43 डिग्री तक तापमान पहुंच चुका है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंच गया है, गर्म हवाएं चल रही हैं, आंधी और गर्म हवाओं से लोग परेशान हैं। इसका सबसे ज्यादा असर स्कूल जाने वाले बच्चों पर दिखाई दे रहा है।
बच्चों का चेहरा लाल, गर्मी से बेहाल
अधिकांश कान्वेंट और मिशनरी स्कूल की छुटटी एक से दो बजे के बीच हो रही है, एक घंटा घर पहुंचने में लग रहा है। बच्चे परेशान होकर घर पहुंच रहे हैं, चेहरा लाल और चक्कर आ रहे हैं। कुछ बच्चे स्कूल में बेहोश तक हो रहे हैं, खंदौली के एक स्कूल में प्रार्थना सभा में एक छात्रा बेहोश हो गई थी, उसे एसएन में भर्ती करना पडा था।
कक्षा आठ तक के स्कूलों की 12 बजे छुटटी

डीएम ने आदेश दिए हैं कि भीषण गर्मी में कान्वेंट, मिशनरी और सरकारी स्कूलों को नर्सरी से कक्षा आठ तक सुबह 7 से 12 बजे तक ही खोले जाएं। ना मानने पर होगी कार्रवाई की जाएगी।
कक्षा आठ से 12 के लिए खुद स्कूल निर्धारित करें टाइम
वहीं, कक्षा आठ से 12 वीं कक्षा तक स्कूल खोलने का समय स्कूलो को खुद निर्धारित करना है।