आगरालीक्स…आगरा कैंट डीएसएस की पिटाई पर बोले आरपीएफ कमांडेंट—बाहरी लोग भड़का रहे. चक्का जाम के भी मिल रहे इनपुट..परिवार धैर्य रखे—निष्पक्ष जांच होगी
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी एसएस नरेंद्र चाहर की पिटाई का मामला दिन प्रतिदिन तूल पकड़ता जा रहा है. पत्नी सहित परिवार की ओर से लगातार आरोपी आरपीएफ कर्मियों के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं और सभी को बर्खास्त करने की मांग की जा रही है. वहीं रेलवे के कर्मचारियों ने भी इस प्रकरण में विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया है. अब इस मामले में बुधवार को पहली बार आरपीएफ की ओर से पक्ष रखा गया है. आरपीएफ कमांडेंट ने प्रकरण को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर भी कहा और परिवार से भी अपील की.बुधवार को आरपीएफ कमांडेंट राजमोहन पिचाई ने मीडियो से बातची में कहा कि किसी भी कर्मचारी के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार उचित नहीं है. यह हालात कैसे बने, इसकी निष्पक्ष जांच के लिए जांच समिति गठित की जा चुकी है. हीराकुंड एक्सप्रेस को रुकवाने में किसी क्या भूमिका रही, यह भी जांच का विषय है. साथ ही घटना वाले दिन प्लेटफार्म के सीसीटीवी के फोटो और वीडियो भ्ज्ञी जांच में शामिल किए जाएंगे.
बाहरी लोग हो रहे प्रदर्शन में शामिल
डिप्टी एसएस नरेंद्र चाहर की पिटाई के बाद हो रहे प्रदर्शन पर उन्होंने चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन में कुछ बाहरी व असामाजिक लोगों की एंट्री हई है. पूरे प्रदर्शन को गलत दिखा में ले जाने का प्रयास हो रहा है. हमें रेल रोकने और चक्का जाम करने के भी इनपुट मिले हैं. आरपीएफ ऐसे लोगों पर नजर रख रही है और किसी भी कीमत पर चक्का जाम जैसा नहीं होने दिया जाएगा.
उन्होंने डिप्टी एसएस नरेंद्र सिंह चाहर के परिवार से अपील की कि धैर्य बनाए रखें. पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.