आगरालीक्स आगरा में मकान का छज्जा गिरा, हादसे में एक महिला की मौत, तीन लोग घायल।
आगरा के लोहामंडी कटघर में बुधवार रात को लोग अपने घरों के बाहर खड़े हुए थे। अचानक से एक मकान का छज्जा गिर गया, मलबे में महिला सहित तीन लोग दब गए। छज्जा गिरने से चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया।
हादसे में एक की मौत
मलबे में लबे लोगों को बाहर निकालकर एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। हादसे में मुन्नी देवी की मौत हो गई, जिस मकान का धज्जा गिरा है मुन्नी देवी का घर उसी मकान के सामने है। वहीं, हादसे में घायल अन्य लोगों का एसएन में इलाज चल रहा है।