आगरालीक्स ..आगरा क्लब ने प्लास्टिक गिलास और थर्माकोल की प्लेट के लिए टेंडर निकाल दिया, इन पर रोक है। मामला गर्माने पर आगरा क्लब के बाद सचिव का मीडिया से कहना है कि यह मानवीय भूल हो गई है, इसमें सुधार किया जा रहा है।
शहर की क्रीमीलेयर आगरा क्लब की सदस्य है, वर्तमान में क्लब के 1250 सदस्य हैं। वे यहां आयोजन करते हैं। आगरा क्लब द्वारा गुरुवार को प्रतिबंधित प्लास्टिक गिलास और थर्माकोल की आपूर्ति के लिए टेंडर निकाल दिए, इसकी जानकारी होते ही क्लब के सदस्यों ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई।
दो अक्टूबर 2019 से है प्रतिबंध
आगरा में प्लास्टिक के गिलास और थर्माकोल पर दो अक्टूबर 2019 से प्रतिबंध लगा हुआ है। इनका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। ऐसे में आगरा क्लब द्वारा निकाले गए टेंडर का मामला शाम होते होते गर्मा गया। सदस्यों की आपत्ति आने के बाद आगरा क्लब के सचिव शिव कुंजरू ने मीडिया से कहा कि मानवीय गलती से प्लास्टिक गिलास और थर्माकोल का टेंडर निकल गया है, भूल सुधार किया जा रहा है।
आगरा क्लब प्रतिबंधित प्लास्टिक और थर्माकोल मुक्त
आगरा क्लब के पदाधिकारी और सदस्य शहर के सरकारी विभागों के उच्च पदों पर पदासीन अधिकारी हैं। इन लोगों पर ही प्रतिबंधित प्लास्टिक गिलास और थर्माकोल का उपयोग न हो, इसकी जिम्मेदारी है। इस मामले के बाद आगरा क्लब ने परिसर को प्रतिबंधित पालीथिन, प्लास्टिक और थर्माकोल मुक्त घोषित कर दिया।