आगरालीक्स …आगरा में स्कूलों में एग्जाम के बाद नए सेशन की कक्षाएं आफलाइन हों या आनलाइन, इसके लिए पैरेंटस से पूछा जा रहा है।
आगरा में एक मार्च से सभी कक्षाओं के लिए स्कूल खुल गए हैं। अभी भी कई मिशनरी स्कूल, कान्वेंट स्कूल में कक्षा 5 तक के छात्रों की आनलाइन परीक्षाएं ली गईं। अब स्कूलों के रिजल्ट घोषित होने लगे हैं। इसके साथ ही न या सत्र शुरू हो रहा है। नए सत्र में कक्षाएं आनलाइन चलें या स्कूल में बुलाया जाए, इसे लेकर स्कूल प्रशासन परिजनों की राय मांग रहे हैं।
सप्ताह में तीन से पांच दिन स्कूल खोलने की तैयारी
स्कूल में रिजल्ट देने के साथ ही अभिभावकों से पूछा जा रहा है कि वे अपने बच्चों को स्कूल भेजना चाहते हैं या नहीं। स्कूल भेजना चाहते हैं तो सप्ताह में तीन से पांच दिन ही कक्षाएं लगेंगी। 25 से 30 फीसद छात्रों को एक बार में कक्षा में बुलाया जाएगा, इस तरह एक क्लास तीन से चार पाली में संचालित होगी।
अभिभावकों की राय पर लेंगे निर्णय
स्कूल प्रशासन अभिभावकों की राय पर छोटे बच्चों को स्कूल बुलाने पर निर्णय लेंगे। स्कूल न भेजने वाले अभिभावकों की संख्या अधिक होने पर आनलाइन कक्षाएं ही संचालित की जाएंगी।