आगरालीक्स …आगरा कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम के साथ ही बीबीए, बीसीए में प्रवेश का कार्यक्रम जारी।

आगरा कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। प्राचार्य अनुराग शुल्का के अनुसार डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सत्र 2023-24 हेतु महाविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के विभिन्न कोर्स बीए, बीकॉम, बीबीए, बीसीए तथा बीएससी में आवेदन करने की अंतिम तिथि एक अगस्त है। प्रवेश के लिए मेरिट सूची 2 अगस्त को जारी कर दी जाएगी। सभी विषयों की प्रथम काउंसलिंग 4 एवं 5 अगस्त 2023 को आयोजित की जाएगी। प्रवेश में सफल अभ्यर्थियों की फीस जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2023 है। मीडिया समन्वयक प्रो अमित अग्रवाल के अनुसार विस्तृत जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं महाविद्यालय की वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं।