आगरालीक्स… आगरा में गोदाम में लगी भीषण आग,

आगरा में गुरुवार सुबह यमुना पार स्थित कागज के गोदाम में आग लग गई। गोदाम से धुआं उठने के बाद आग की लपटें उठने लगी। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग की लपटें तेज होती गई। दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया, करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।