Wednesday , 22 April 2026
Home बिगलीक्स Agra College, Agra: Entrance exam on 18 & 19 July
बिगलीक्स

Agra College, Agra: Entrance exam on 18 & 19 July

113

dr manoj
आगरालीक्स…
आगरा के सबसे पुराने आगरा कॉलेज में प्रवेश के लिए काउंट डालन शुरू हो चुका है। बीएससी, बीए और बीकॉम में प्रवेश के लिए फॉर्म वितरित किए जा रहे हैं, 15 जुलाई तक फॉर्म भरकर जमा करने हैं। वहीं, 18 और 19 जुलाई को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी और एक, दो व तीन अगस्त को साक्षात्कार होंगे। इसके बाद छात्र छात्राओं का प्रवेश लिया जाएगा।
प्राचार्य डॉ मनोज रावत ने बताया कि इस बार भी प्रवेश परीक्षा से प्रवेश लिया जाएगा, प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों को न्यूनतम 33 फीसद अंक लाना अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी न्यूनतम अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें ही मेरिट में शामिल किया जाएगा।
इस तरह तैयार होगी मेरिट
हाईस्कूल के 50 फीसद और इंटरमीडिएट के 100 फीसद अंक का 50 फीसद लिया जाएगा। जबकि 50 फीसद प्रवेश परीक्षा के अंक लिए जाएंगे, इस तरह मेरिट तैयार की जाएगी। मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों के साक्षात्कार होंगे, इसमें अपने दस्तावेज दिखाने होंगे। इसके आधार पर अभ्यर्थियों का प्रवेश लिया जाएगा।
ये है परीक्षा कार्यक्रम
बीएससी गणित 18 जुलाई सुबह 10 से 11 30 बजे
बीएससी बायो 18 जुलाई दोपहर एक से 2 30 बजे
बीए बालिका 19 जुलाई सुबह 10 से 11 30 बजे
बीए बालक 19 जुलाई दोपहर एक से 2 30 बजे
बीएससी 19 जुलाई दोपहर एक से 2 30 बजे

इंटरव्यू की तिथि
बीकॉम एक अगस्त
बीएससी दो अगस्त
बीए तीन अगस्त

सीटों की संख्या

बीए 1600
बीएससी 1120
बीकॉम 540
बीएससी बायोटेक 60
बीए एलएलबी 300
एलएलबी 300

नाक की ए ग्रेड के साथ हेरिटेज का दर्जा
आगरा के सबसे पुराने आगरा कॉलेज को नाक की ए ग्रेड मिल चुकी है, इस तरह यह नाक की ए ग्रेड प्राप्त करने वाले डॉ भीमराव अंबेडकर विवि का पहला कॉलेज है। इसके साथ ही कॉलेज को हेरिटेज का दर्जा प्राप्त है, इसके लिए यहां केंद्र सरकार ने 25 लाख का बजट दिया है। कॉलेज में लाइब्रेरी, कैंटीन के साथ ही हॉस्टल की भी सुविधा है। यहां के पूर्व छात्रों में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह सहित बडी शख्सियत शामिल हैं। आगरा कॉलेज से बीएससी करने का छात्रों में क्रेज रहता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Pit hole in 12 road after 6 Month, Found in Third Party survey

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लाखों रुपये से बनीं 12 सड़कें छह...

बिगलीक्स

Obituaries of Agra on 22nd April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman stop marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स..Agra News: . आगरा में रिलेशनशिप में रह रही युवती के हंगामा...

बिगलीक्स

Agra Live News: Weather forecast for 22nd April 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, जानें आज...

error: Content is protected !!