
फीरोजाबाद निवासी मनोज ने अपने परिजन को थाना न्यू आगरा स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया । परिजनों का आरोप है कि हॉस्पिटल स्टाफ ने 40 हजार रुपये जमा करा लिए, इसके बाद और रुपये जमा करने के लिए कहने लगे। इस पर विवाद हो गया और मारपीट होने लगी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, मनोज का आरोप है कि हॉस्पिटल संचालक और उसके स्टाफ ने उन्हें और उनके परिजनों को सडक पर दौडा दौडा कर पीटा, उन्हें पकड कर हॉस्पिटल में ले आए। पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें बचाया।
हॉस्पिटल बदलने पर हुआ विवाद
मनोज का कहना है कि हॉस्पिटल संचालक द्वारा और पैसे मांगे जा रहे थे, इस पर उन्होंने हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करने के लिए कह दिया। जिससेदूसरे अस्पताल में मरीज को भर्ती कराया जा सके। लेकिन वे मरीज को डिस्चार्ज करने के लिए तैयार नहीं हुए, इसे लेकर विवाद बढता चला गया।
एक साथ कई मरीजों की छुटटी से बढा मामला
मनोज के परिजनों के बाद हॉस्पिटल के अन्य मरीज भी छुटटी कराने के लिए कहने लगा। हॉस्पिटल स्टाफ का आरोप है कि मरीज के तीमारदारों के लिए 15 20 लोग आए और उन्होंने आते ही मारपीट शुरू कर दी। हॉस्पिटल से मरीजों को बाहर निकालने लगे। इससे मामला गर्मा गया।
न्यू आगरा क्षेत्र में पहले भी आ चुके हैं मामला
अभी कुछ दिन पहले भी न्यू आगरा क्षेत्र के एक हॉस्पिटल का ऐसा ही मामला आया था, जिसमें मरीज के तीमारदार हॉस्पिटल से छुटटी कराना चाहते थे। लेकिन हॉस्पिटल संचालक ने छुटटी करने से इन्कार कर दिया, पुलिस के पहुंचने के बाद ही छुटटी दी गई।
Leave a comment