आगरालीक्स …आगरा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. मुख्तार सिंह का निधन, उन्हें आगरा कॉलेज में अनुशासन के लिए याद किया जाएगा।

आगरा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. मुख्तार सिंह शास्त्रीपुरम स्थित आवास में रह रहे थे। 82 वर्षीय पूर्व प्राचार्य डॉ. मुख्तार सिंह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। केमिस्ट्री के प्रो. पूर्व प्राचार्य डॉ. मुख्तार सिंह ने आगरा कॉलेज की छवि सुधार दी थी। उन्हें आगरा कॉलेज में अनुशासित बनाने के लिए याद किया जाता है।
डॉ. मुख्तार सिंह को देखते हुए छा जाता था सन्नाटा
आगरा कॉलेज का माहौल अच्छा नहीं था, डॉ. मुख्तार सिंह के प्राचार्य बनने के बाद आगरा कॉलेज में सख्ती की गई। आगरा कॉलेज के साथ ही राजा की मंडी बाजार में भी डॉ. मुख्तार सिंह को देखते हुए सन्नाटा छा जाता था। छात्र दिखाई नहीं देते थे।