नईदिल्लीलीक्स… पाकिस्तान का शीर्षक्रम पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड के सामने भी फेल। बाबर आजम के शतक व सरफराज की पारी से सुधरी हालत।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की
पाकिस्तान औऱ न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट आज से कराची में शुरू हुआ। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, जो शुरुआता में सफल नहीं रहा। ओपनर अब्दुल्ला शफीक पारी के चौथे ओवर में ही सात रन बनाकर स्पिनर एजाज पटेल का शिकार हो गए। इमामउलहक 24, शान मसूद तीन, शकील 22 रन बनाकर आउट हो गए।
बाबर और सरफराज जमे
इस बीच बाबर आजम एक छोर को संभाल कर पाकिस्तान की स्थिति को मजबूत किया। बाद में बाबर ने सरफराज के साथ पारी के स्कोर को दो सौ के पार पहुंचाया। चाय के समय बाबर आजम 119 रन और सरफराज 43 रन बनाकर खेल रहे थे। पाकिस्तान का स्कोर चाय तक चार विकेट पर 224 रन पर था। इस टेस्ट मैच की कप्तानी टिम साउदी कर रहे हैं।