आगरालीक्स…. आगरा कॉलज में 13 फरवरी के बाद के सभी आदश निरस्त, प्राचार्य प्रो. अनुराग शुक्ला ने पूर्व कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सीके गौतम के आदेश किए निरस्त।
आगरा कालेज के प्राचार्य प्रो. अनुराग शुक्ला को वित्तीय अनियमित्ताओं के साथ ही शिक्षकों की गुटबाजी के आरोप में निलंबित कर दिया था, 13 फरवरी को डॉ. सीके गौतम को कार्यवाहक प्राचार्य बना दिया था।
उन्होंने प्रोक्टोरियल बोर्ड, एंटी रैगिंग, इंजीनियरिंग संकाय संचालन समिति, आइक्यूएसी समिति सहित प्रमुख समितियों के प्रभारी बदल दिए थे। एक मार्च को प्रो अनुराग शुक्ला को कोर्ट के आदेश पर प्राचार्य का कार्यभार सौंप दिया गया। उन्होंने कार्यवाहक प्राचार्य द्वारा जारी किए गए आदेशों को निरस्त कर दिया है।