Thursday , 3 September 2026
Home अध्यात्म Agra College’s annual function “Ashaye-2022” starting from tomorrow in Agra…#agranews
अध्यात्मआगराटॉप न्यूज़

Agra College’s annual function “Ashaye-2022” starting from tomorrow in Agra…#agranews

213

आगरालीक्स…(2 March 2022 Agra News) आगरा में कल से शुरू हो रहा आगरा कॉलेज का वार्षिक समारोह “आशाएं-2022”. 3 से 9 मार्च तक आगरा कॉलेज में आयोजित की जाएंगी सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियां

गुरुवार से से होगा आगाज
आगरा कॉलेज, आगरा के वार्षिक समारोह आशाएं-2022 का रंगारंग शुभारंभ कल दिनांक 3 मार्च से आगरा कॉलेज के गंगाधर शास्त्री भवन में आयोजित किया जा रहा है जिसका उद्घाटन आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र पेंसिया एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनुराग शुक्ला करेंगे। यह जानकारी देते हुए साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समारोह समिति की प्रभारी डॉ क्षमा चतुर्वेदी ने बताया की महाविद्यालय का वार्षिक समारोह प्रतिवर्ष धूमधाम से आयोजित किया जाता है, जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। आशाएं-2022 में विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे एकल व समूह नृत्य, पाश्चात्य गायन, शास्त्रीय वादन, शास्त्रीय व सुगम संगीत, वाद-विवाद,भाषण प्रतियोगिता, माईम, एकल अभिनय, मिमिक्री, रंगोली, पेंटिंग, पोस्टर, कार्टून, क्ले मॉडलिंग, कोलाज, फोटोग्राफी, मेहंदी, आदि सम्मिलित हैं। प्रतियोगिताओ का समापन 9 मार्च को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न होगा।

पोस्टर का किया विमोचन
मीडिया समन्वयक डॉ अमित अग्रवाल के अनुसार आज महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनुराग शुक्ला ने आशाएं 2022 के पोस्टर का विमोचन किया जिसमें सांस्कृतिक समिति की प्रभारी डॉ क्षमा चतुर्वेदी, डॉ शेफाली चतुर्वेदी, डॉक्टर पूनम चांद, डॉ शादा जाफरी, डॉ कल्पना चतुर्वेदी, डॉ रीता निगम, डॉ निधि शर्मा, डॉ संध्या मान, कल्पना ओझा, डॉ आंश्वना सक्सेना, डॉ आशीष तेजस्वी, डॉ दिनेश मौर्य, डॉ डीपी सिंह, अर्चना राज सक्सेना उपस्थित रहे। गुरुवार को पेंटिंग, पोस्टर, माइम, एकल अभिनय एवं मिमिक्री प्रतियोगिताएं होंगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Thursday, 3 September 2026

आगरालीक्स….03 सितंबर गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

आगरा

Agra News: The sacred birth anniversary of Param Purush Puran Dhani Huzur Swamiji Maharaj will be celebrated at Dayalbagh on September 4, on the occasion of Janmashtami

आगरालीक्स…जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को दयालबाग में मनाया जाएगा परम पुरुष पूरन...

आगरा

Agra Metro: Metro services to ISBT in Agra could start by September 20; five new stations will be opened…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आईएसबीटी तक 20 सितंबर तक मेट्रो हो सकती है शुरू....

आगरा

Agra News: Mahalakshmi Temple, Balkeshwar Agra complex swayed to the bhajans of the Vallabha Band…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कान्हा के नाम की मेहंदी से रचे हाथ, वल्लभा बैंड...

error: Content is protected !!