आगरालीक्स…जस्टिस फॉर लावण्या के लिए प्रदर्शन करते समय अरेस्ट की गईं एबीवीपी की राष्ट्रीय महासचिव जेल से रिहा होने के बाद आगरा पहुंची। आगरा में निधि त्रिपाठी का जोशीला स्वागत किया गया।
तमिलनाडु के तंजावुर जिले के एक स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा लावाण्या के जबरन धर्मांतरण के दबाव में आत्महत्या करने के आरोप लगे थे, छात्रा का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें छात्रा ने आरोप लगाया था कि स्कूल प्रशासन द्वारा उसका जबरन ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया जा रहा था। लावाण्या की विषाक्त पदार्थ खाने से 19 जनवरी को मौत हो गई थी। एबीवीपी ने जस्टिस फार लावाण्या कैंपेन चलाया। 14 फरवरी को एबीवीपी की तमिलनाडु इकाई ने मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के आवास के बाहर प्रदर्शन किया, इसमें एबीवीपी की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी सहित 33 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्याययिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

आगरा में हुआ स्वागत
जेल से छूटने के बाद आगरा आई एबीवीपी की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी का ब्रज प्रांत के कार्यकर्ताओं ने आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया। निधि त्रिपाठी ने कहा तमिलनाडु सरकार ने बर्बरता की हदों को पार कर दिया है सरकार सच को दबाने का हर संभव प्रयास कर रही है परंतु लावण्या की लड़ाई के लिए हम एबीवीपी कार्यकर्ता पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं, धर्मांतरण को रोकने के लिए कानून बनाने के लिए की सरकार से मांग की जाएगी।