आगरालीक्स…आगरा का मिष्ठान्न कारोबारी मंगलवार सुबह से लापता है. सीसीटीवी में आटो में बैठते दिखाई दिए, लेकिन इसके बाद कुछ पता नहीं चला…
आगरा का रहने वाला एक मिष्ठान्न कारेाबारी मंगलवार सुबह छह बजकर 22 मिनट से लापता है. कारेाबारी का नाम जयकिशन बघेल बताया गया है कि जो थाना मलपुरा अंतर्गत धनौली, सिरोली मोड के रहने वाले हैं. परिजनों के अनुसार बाजार में लगे सीसीटीवी के आधार पर इन्हें आटो में जाते हुए देखा था लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका. जय किशन बघेल की बघेल स्वीट हाउस नाम से सिरोली मोड स्थित बघेल मार्केट में शॉप है. इनके भाई अशोक कुमार पुत्र शंकरलाल ने थाना मलपुरा में इनकी गुमशुदगी का प्रार्थना पत्र दिया है. जयकिशन बघेल के लापता होने से परिजन परेशान हैं. उन्होंने इस संबंध में अपनी जान पहचान संबंधी सभी जगहों पर संपर्क किया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका है. परिजनों ने इनके संबंध में जानकारी देने के लिए 9837430453 नंबर दिया है.
