Monday , 20 April 2026
Home आगरा Non-stop Agra to Mumbai flight starting from 13th December, know fare, timing and schedule here…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Non-stop Agra to Mumbai flight starting from 13th December, know fare, timing and schedule here…#agranews

151

आगरालीक्स…(24 November 2021 Agra News) आगरा के लिए अच्छी खबर. मुंबई के लिए फिर शुरू हो रही नॉनस्टॉप फ्लाइट. सप्ताह में तीन दिन चलेगी. जानिए किराया, टाइमिंग और किस—किस दिन जाएगी फ्लाइट…

13 दिसंबर से शुरू हो रही फ्लाइट
आगरा से मुंबई के लिए जाने वालों के लिए अच्छी खबर है. डोमेस्टिक ​विमानन सेवा इंडिगो एक बार फिर से मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू कर रहा है. आगरा से मुंबई फ्लाइट से जाने और वहां से आने वालों की ​लगातार डिमांड हो रही थी. ऐसे में अब उनके लिए ये सुविधा जल्द मिलने जा रही है. आगरा के खेरिया एयरपोर्ट स्टेशन के डायरेक्टर ए. अंसारी ने बताया कि आगरा से मुंबई के लिए 13 दिसंबर से फ्लाइट शुरू हो रही है. यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन चलेगी.

आगरा टू मुंबई की पूरी डिटेल

  1. सप्ताह में तीन दिन— सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी
  2. इसका एक तरफ से सेवर किराया 3999 रुपये है जबकि फ्लैक्सी प्लस 4393 रुपये रखा गया है.
  3. मुंबई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट से ये फ्लाइट दोपहर को 12 बजकर 45 मिनट पर उड़ान भरेगी जो कि आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर दो घंटे में दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पहुंच जाएगी.
  4. इसके अलावा आगरा से मुंबई जाने की टाइमिंग दोपहर को 3 बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी जो कि मुंबई शाम को 5 बजकर 35 मिनट पर पहुंच जाएगी.
  5. आगरा से मुंबई और मुंबई से आगरा आने के लिए फ्लाइट से सिर्फ दो घंटे का लगेगा समय

अहमदाबाद के लिए बंद है सेवा
बता दें कि किन्ही तकनीकी कारणों से आगरा से अहमदाबाद जाने के लिए फ्लाइट बंद है. अहमदाबाद एयरपोर्ट पर कुछ निर्माण कार्य चल रहा है जिसके कारण कुछ फ्लाइट्स को बंद कर दिया गया है जिनमें आगरा से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट भी है. बता दें कि आगरा से इस समय बेंगलोर, लखनऊ और भोपाल के लिए फ्लाइट चालू हैं. अब 13 दिसंबर से मुंबई के लिए भी फ्लाइट लोगों को मिलेगी.

इन शहरों के लिए सबसे ज्यादा डिमांड
आगरा से हवाई सफर करने वालों की डिमांड कई शहरों के लिए है. इनमें अमृतसर, दिल्ली, देहरादून, कोलकाता, पटना, रायपुर, हैदराबाद मुख्य हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!