आगरालीक्स (14th October 2021 Agra News)… थाना एत्मादुद्दौला के सिपाही की बुखार से मौत. डेंगू होने की आशंका.
ग्राम गिडौरा थाना गोंडा जिला अलीगढ़ के रहने वाले सोनू कुमार पुत्र रविंद्र् कुमार इन दिनों थाना एत्मादुद्दौला में तैनात थे। वह आरक्षी थे। पुलिस ने बताया कि उनकी उम्र 28 साल थी। बुधवार को उनकी तबियत अचानक खराब हो गई। उन्हें यमुनापार के गोयल सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी तबियत और ज्यादा खराब हो गई। देर रात डॉक्टरों ने उन्हें सिनर्जी अस्पताल भेज दिया।

दिल्ली ले जाते समय तोड़ा दम
सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार और सिपाही दुर्गेश उन्हें एंबुलेंस में लेकर रवाना हुए। वहां उन्हें भर्ती कराया। हालांकि देर रात सिनर्जी अस्पताल से उन्हें गंगा राम अस्पताल दिल्ली के लिए रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। तब सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार ने शव को एसएन मेडिकल लाए।

2015 बैच के हैं
नुनिहाई चौकी प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि 2015 बैच के हैं। तीन दिन पहले उनकी तबियत खराब हुई थी। बुधवार को उनकी प्लेटलेट्स एक लाख से गिरकर तीस हजार रह गई थी। उन्होंने बताया कि उनके परिवारीजन पहुंच गए हैं।
पुलिसकर्मियों में शोक की लहर
सिपाही सोनू की मौत के बाद पुलिसकर्मियों में शोक की लहर है। साथी गमजदां हैं। वे समझ नहीं पा रहे कि अचानक ये क्या हो गया।