Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Corona 2.0 : 8 doctor died in Agra #agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Corona 2.0 : 8 doctor died in Agra #agranews

200

आगरालीक्स…( Agra 2nd May )आगरा में कोरोना की दूसरी लहर में आठ डॉक्टरों का निधन हो गया, आईएमए ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित अर्पित किए।

आगरा में अभी पिछले दो महीने में जिन डॉक्टरों का निधन हो गया उनमें प्रोफेसर राम सिंह, आई एम ए के पूर्व अध्यक्ष डॉ आर एस कपूर , डॉ केएन श्रीवास्तव, डॉ पीपी माथुर ,डॉ रवि टंडन, डॉ सुशीला देवी वर्मा, डॉक्टर बृजभान सिंह डॉ आर एस कपूर माताजी ,बालक राम यादव- अरविंद यादव के पिता , सुरेश चंद जैन एवं बीना जैन -माता एवं पिताअरुण जैन ,डॉ राजीव मंगल की माता , डॉ सरोज सिंह की माताजी , डॉक्टर सचिन नाक्रा के माता जी एवं पिताजी और आज ही देह त्यागने वालों में डॉ मनोज शर्मा जी के पिताजी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की । मीडिया प्रभारी डॉ पंकज नगायच ने जीवन मरण के चक्र को समझाते हुए मानस की पंक्तियां कहीं की —हुई है वही जो राम रचि राखा ,,लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि मानस में एक जगह यह भी लिखा है __होवहीं मैट सके त्रिपुरारी— सो भगवान से सभी के कल्याण की प्रार्थना करते हुए इस करुणा आपदा को जल्द से जल्द समाप्त करने एवं मानवता की रक्षा करने की गुहार लगाई ।
आईएमए अध्यक्ष डॉ राजीव उपाध्याय ने सभी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वक्त है कि सब लोग एक दूसरे का हाथ पकड़ कर इस संकट से गुजरे ।उन्होंने डॉक्टर कपूर के व्यक्तित्व पर खूब कहा और कहते कहते भावुक हो उठे। प्रोफेसर राम सिंह के बारे में उन्होंने कहा कि ऐसा गुरु बहुत कम बात इस दुनिया में आता है।
पूर्व अध्यक्ष डॉ रवि पचौरी ने इस बात पर जोर दिया इस संकट काल में सभी लोग एक दूसरे के सभी कामों के इंतजाम के लिए जुट जाएं ।हानि लाभ जीवन मरण से ऊपर उठकर मानवता की रक्षा में लग जाएं ।
सचिव डॉ अनूप दीक्षित ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सब लोग परिवार के सदस्य हैं ऐसा कहते कहते उनकी अश्रु धार वह पड़ी ।बड़ी मुश्किल से स्वयं को संभाल कर सभी की मंगल कामना की बात कही ।
डॉक्टर आलोक मित्तल ने बताया कि कैसे डॉक्टर कपूर साहब उनके अग्रज समान है। हर बात वह हमसे कहते थे और हर बात वह उनकी मानते थे। दोनों में बहुत प्रेम् कि स्थिति की बात कहीं। डॉ अनुराग यादव साहब ने भी सभी लोगों को श्रद्धांजलि दे डॉक्टर कपूर के लेखन गायन एवं वाकपटुता पर बहुत कुछ कहा । डॉ भूपेंद्र आहूजा ने सभी गुजरे हुए लोगों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर प्रोफेसर राम सिंह के अंडर में हाउस जॉब करने की घटना कहीं ।
डॉ वनज् माथुर ने सभी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर अरुण जैन साहब के पिताजी एवं माता जी के गुजर जाने पर व्यक्तिगत क्षति बताई।
डॉ राकेश अग्रवाल, डॉ मनोज सिंघल ,डॉ अंजू अग्रवाल, डॉ अर्चना सिंगल ,योगेश सिंगल, रजनीश मिश्रा ,मुकेश भारद्वाज,डॉ मोहन भटनागर,डॉ अशोक सिंह,डॉ आ र् के गुप्ता एवं अन्य और भी थे ।सभा का समापन डॉ जीतेन्द्र चौधारी ने कल्याण मन्त्र से की।
डॉक्टरों का हुआ निधन
एसएन मेडिकल कॉलेजे के बाल रोग विभाग के पूर्व अध्यक्ष डा पीपी माथुर
एसएन मेडिकल कॉलेजे के मेडिसिन विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो राम सिंह
आईएमए के पूर्व डॉ आरएस कपूर
डॉ आरपी सिंघल
डॉ केएन श्रीवास्तव
डॉ सुशीला देवी वर्मा
डॉ ब्रज मोहन सिंह
डॉ रवि टंडन

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!