आगरालीक्स… आगरा की सरसों की ब्रांड सलोनी के संचालक पूर्व राज्य मंत्री शिव कुमार राठौर का निधन।
सपा सरकार में राज्य मंत्री रहे शिव कुमार राठौर सरसों के तेल के बडे कारोबारी थी, सलोनी नाम से उनकी सरसों के तेल की ब्रांड है। बताया जा रहा है कि पूर्व राज्य मंत्री शिव कुमार राठौर का चेन्नई के अस्पताल में इलाज चल रहा था। रविवार को उनकी तबीयत बिगड गई और निधन हो गया।
हार्ट अटैक से निधन
पूर्व राज्य मंत्री शिव कुमार राठौर के करीबियों का कहना है कि उनका चेन्नई के अस्पताल में इलाज चल रहा था, हार्ट अटैक पडने से रविवार को निधन हो गया।