आगरालीक्स…(Agra News 20 May).. आगरा के रवि हॉस्पिटल में पूर्व अपर जिला जज के कोरोना संक्रमित बेटे के इलाज में 5. 53 लाख रुपये का बिल बनाने के मामले में मजिस्ट्रेट जांच करेंगे, एडीएम सिटी और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा गठित कमेटी जांच करेगी।
आगरा के रवि हॉस्पिटल में कोरोना पॉजिटिव होने पर पूर्व अपर जिला जल के बेटे अधिवक्ता आलोक कुमार निवासी दयालबाग का 15 से 30 अप्रैल तक रवि हॉस्पिटल, दिल्ली गेट पर इलाज चला। हॉस्पिटल का बिल 3. 33 लाख रुपये चार्ज किया गया, 1. 50 लाख रुपये दवाओं के लिए गए और 52 हजार रुपये की पैथोलॉजी जांच कराई गई। 15 दिन का चार्ज 5. 53 लाख रुपये लिया गया। अधिवक्ता ने शासन द्वारा निर्धारित रेट से अधिक वसूलने पर डीएम प्रभु एन सिंह से शिकायत की थी। इस मामले में डीएम का मीडिया से कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश पर गठित महामारी लोक निवारण समिति जांच करेगी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,एडीएम सिटी द्वारा जांच की जाएगी।
आईएमए के सामने रखेंगे पक्ष
रवि हॉस्पिटल के संचालक पूर्व आईएमए के अध्यक्ष रवि मोहन पचौरी का कहना है कि वे आईएमए के शिकायत प्रकोष्ठ के सामने अपना पक्ष रखेंगे।