आगरालीक्स .(Agra News 5th May)..आगरा में अप्रैल में सुरसा की तरह बढे कोरोना के नए केस, मरीज ठीक भी हुए,108 की मौत हो गई। कोरोना की दूसरी लहर का बिकराल रूप।
आगरा में कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपा रही है, एक अप्रैल से कोरोना के नए केस सुरसा की तरह बढने लगे, एक अंक से दो अंक में पहुंचे और 30 अप्रैल तक 900 के करीब कोरोना के केस पहुंच गए। लेकिन अब मई में पिछले 72 घंटे से कोरोना के नए केस कम हुए हैं लेकिन अभी भी केस बहुत अधिक हैं और एक्टिव केस 3100 के करीब हैं।

सरकारी रिकॉर्ड में 108 मरीजों की मौत
पिछले 35 दिन में सरकारी रिकॉर्ड में कोरोना संक्रमित 108 मरीजों की मौत हुई हैं। जबकि मार्च 2020 से 31 मार्च 2021 तक कोरोना संक्रमित 177 मरीजों की मौत हुई थी।
35 दिन में 8788 मरीज हुए ठीक
इसी तरह से पिछले 35 दिनों में कोरोना संक्रमित 8788 मरीज ठीक हुए हैं, ये घर पर हैं। जबकि मार्च 2020 से 31 मार्च 2021 तक कोरोना संक्रमित
10419 मरीज ठीक हुए थे। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बहुत अधिक है।
लॉकडाउन से कम हो सकते हैं केस
कोरोना के केस कम होने लगे हैं, शुक्रवार रात आठ बजे से लॉकडाउन भी लग गया है। इससे लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं, लॉकडाउन 10 मई तक बढा दिया गया है। उम्मीद है कि कोरोना के केस में और कमी आएगी।