आगरालीक्स …(Agra News 5th May)..आगरा में कोरोना से जंग लड रहे लोगों की जान बचाने में लोग जुटे हुए हैं, कोरोना से ठीक हो चुके लोग प्लाज्मा दान कर जान बचा रहे हैं। रोटरी क्लब आफ आगरा और यस वी कैन संस्था के सहयोग से प्लाज्मा दान करने वाले लोगों की संख्या बढने लगी है।
आगरा में कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों की संख्या बहुत अधिक है। इन मरीजों की जान बचाने के लिए डाक्टर प्लाज्मा थैरेपी भी दे रहे हैं। मरीज जिस ब्लड ग्रुप का है, उसी ब्लड ग्रुप के ऐसे लोग जो कोरोना ठीक हो चुके हैं, वे प्लाज्मा दान कर सकते हैं।
प्लाज्मा थैरपी से अभी है उम्मीद
जो लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं उनके प्लाज्मा में कोरोना वायरस के खिलाफ एंटीबाडीज होती हैं। इसे प्लाज्मा को एक दिन के अंतराल पर दो बार में कोरोना संक्रमित मरीज के चढाया जाता है। जिससे मरीज के शरीर में एंटीबाडीज आ जाती हैं, ये एंटीबाडीज कोरोना वायरस को निष्क्रिय करने में मदद करती हैं। कई केस में प्लाज्मा के रिजल्ट बहुत अच्छे मिले हैं।
रोटरी क्लब आफ आगरा और यस वी कैन की मुहिम ला रही रंग
रोटरी क्लब आफ आगरा के अध्यक्ष आलोक मित्तल कोरोना की पहली लहर के बाद से ही प्लाज्मा दान करने के लिए मुहिम चला रहे हैं। यह वी कैन संस्था की प्रीति फौजदार भी प्लाज्मा दान करने के लिए लोगों को प्रेरित कर रही है। ऐसे में कर्नल वैभव फौजदार और नितिन बंसल ने प्लाज्मा दान किया, इस प्लाज्मा से उम्मीद है कि मरीजों की जान बच सकेगी।