आगरालीक्स .(Agra Coronavirus news 2nd may)..आगरा में 32 दिनों में कोरोना से 98 लोगों की मौत, 11027 संक्रमित, 12 महीने में जितने केस मिले, उससे भी ज्यादा 32 दिन में केस, इन क्षेत्रों में न जाएं।
आगरा में एक अप्रैल से कोरोना की दूसरी लहर घातक होती गई। एक दिन में 900 के करीब केस रिपोर्ट किए गए, इसके साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत होने लगी। पिछले साल मार्च से 2021 मार्च तक कोरोना से 177 मौत हुई। एक अप्रैल से दो मई तक 98 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना से 275 मरीजों की मौत हुई है।
एक साल से ज्यादा 32 दिन में केस
मार्च 2020 में आगरा में कोरोना का पहला केस सामने आया था, इसके बाद मार्च 2021 तक कोरोना के 10724 केस दर्ज किए गए लेकिन अप्रैल में कोरोना ने सभी रिकॉर्ड तोड दिए। पिछले 32 दिन में कोरोना के 11027 केस आ चुके हैं। कोरोना के केस लगातार बढ रहे हैं।
आगरा के कोरोना संक्रमण के लिहाज से सबसे ज्यादा खतरनाक 11 इलाके
सिकंदरा– 576 संक्रमित, तीन की मौत, 138 सक्रिय केस
दयालबाग-, 531 संक्रमितख् तीन की मौत, 177 नए केस
कमला नगर -489 संक्रमित, सात की मौत, 107 सक्रिय केस
एसएनएमसी, मोती कटरा, -301 संक्रमित, तीन की मौत, 63 सक्रिय केस
शाहगंज, -336 संक्रमित, 10 की मौत, 108 सक्रिय केस।
आवास विकास कालोनी-, 268 संक्रमित, एक की मौत, 87 सक्रिय केस
विजय नगर कालोनी और जीवनी मंडी -220 संक्रमित, एक की मौत, 49 नए केस
शास्त्रीपुरम -124 संक्रमित, एक की मौत और 54 नए केस
सदर– 108 संक्रमित एक की मौत 108 सक्रिय केस
मधु नगर, -89 संक्रमित, एक की मौत, 24 सक्रिय केस
रेलवे कालोनी,- 88 सक्रिय कसे, एक की मौत और 23 सक्रिय के