पश्चिमबंगाललीक्स…. पश्चिमबंगाल में ममता बनर्जी ने भाजपा के शुभेंदु अधिकारी को कांटे की टक्कर में 1200 वोटों से हराया।
पश्चिमबंगाल की नंदीग्राम सीट पर देश भर की नजरें टिकी हुई थीं, इस सीट से त्रणमूल कांग्रेस की मुखिया सीएम ममता बनर्जी ने चुनाव लडा, उनके सामने भाजपा के शुभेंदु अधिकारी थे, शुरुआती रुझान से ही शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी से आगे चल रहे थे। उन्होंने 10 हजार वोट की लीड ली।
1200 वोट से हराया
कांटे की टक्कर में आखिरकार ममता बनर्जी ने भाजपा के शुभेंदु अधिकारी को 1200 वोटों से हरा दिया।
टीएमसी पूर्ण बहुमत की ओर
पश्चिमबंगाल में 292 सीटों के लिए सुबह मतगणना शुरू हुई, प्रांरभिक रुझान में टीएमसी को भाजपा ने कडी टक्कर दी लेकिन जैसे जैसे मतगणना आगे बढी, टीएमसी ने लीड लेना शुरू कर दिया। 292 सीटों में से 215 सीटों पर टीएमसी आगे चल रही है और पूर्ण बहुमत की तरफ अग्रसर है। जबकि भाजपा 76 सीटों पर आगे है।