आगरालीक्स..(Agra News 8th June).आगरा में कोरोना से तीन और मौतें, मौतों का नहीं थम रहा सिलसिला, पढे कितने केस आए और कितने मरीज हुए ठीक।
आगरा में कोरोना के मंगलवार को 13 नए केस आए हैं, इससे कोरोना पॉजिटिव की संख्या 25716 पहुंच गई है। इसके साथ ही तीन मरीजों की मौत हुई है। कोरोना से अभी तक 432 मरीजों की मौत हो चुकी है।
16 मरीज हुए ठीक, 240 सक्रिय केस
कोरोना संक्रमित 16 मरीज ठीक हो गए, आगरा में कोरोना पॉजिटिव 25044 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब आगरा में 240 सक्रिय केस हैं।
नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला
कोरोना पॉजिटिव मरीजों की लगातार मौत हो रही है, मरीजों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं, अभी भी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो रही है।
