आगरालीक्स.. आगरा के श्री पारस हॉस्पिटल में आक्सीजन की कमी होने पर की पांच मिनट आक्सीजन बंद करने पर प्रियंका गांधी ने पीएम, सीएम से लेकर मंत्री को घेरा।
यह है मामला
आगरा में आक्सीजन की कमी होने पर श्री पारस हॉस्पिटल, भगवान टाकीज में 26 अप्रैल को क्या हुआ, यह हॉस्पिटल के संचालक डॉ अरिंजय जैन अपने जान पहचान वालों को क्लीनिक में बता रहे थे, इसका अब वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में डॉ अरिंजय जैन कह रहे हैं कि
एक मॉकड्रिल कर के देख लेते हैं, समझ जाएंगे कौन सा मरेगा और कौन सा नहीं मरेगा, सुबह सात बजे माकड्रिल हुई, ये किसी को पता नहीं है, छट गए 22 मरीज छट गए, ये मरेंगे। नीले पड़ने लगे, 74 बचे, इन्हें टाइम मिल जाएगा और बचा लेंगे। इस वीडियो के वायरल होते ही खलबली मच गई।
कांग्रेस जनरल सेक्रेटीरी प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया टवीट, पूछा ज़िम्मेदार कौन?
PM: “मैंने ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी”
CM: “ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं। कमी की अफवाह फैलाने वालों की संपत्ति जब्त होगी।”
मंत्री: “मरीजों को जरूरत भर ऑक्सीजन दें। ज्यादा ऑक्सीजन न दें।”
आगरा अस्पताल: “ऑक्सीजन खत्म थी। 22 मरीजों की ऑक्सीजन बंद करके मॉकड्रिल की।”
ज़िम्मेदार कौन?