आगरालीक्स…(Agra News 6th May )आगरा में 10 मई तक कोरोना कर्फ्यू लगा हुआ है, सुबह सात से आठ बजे तक किराना की दुकान और आटा चक्की खुलेंगी, मास्क न पहनने पर एक हजार का जुर्माना,
आगरा में शुक्रवार रात आठ बजे से कोरोना कर्फ्यू लगा दिया गया था, इसे 10 मई सुबह सात बजे तक बढा दिया गया है, कोरोना कर्फ्यू में बाहर निकलने पर रोक है। कोरोना की चेन ब्रेक करने के लिए लोगों से घर पर रहने के लिए कहा जा रहा है। कोरोना कर्फ्यू बढने के बाद किराना और परचून की दुकान के साथ आटा चक्की खोलने के आदेश जारी किए गए हैं।इसके साथ ही दूध सब्जी की दुकानें खुलेंगे। औद्योगिक ईकाईयां खुलेंगी, कर्मचारी पहचान पत्र दिखाकर आ जा सकेंगे।
इन्हें मिली छूट
किराना, परचून की दुकान और आटा चक्की सुबह सात से रात आठ बजे तक खुलेंगी
डेयरी, आटा चक्की व तेल मिल खुलेंगी
दवाईयां, सर्जिकल स्टोर और अस्पताल खुलेंगे
दूरसंचार सेवाएं, डाक, इंटरनेट सेवाएं जारी रहेंगी
ई कॉमर्स की सभी सेवाएं प्रतिबंध से मुक्त हैं
आवश्यक वस्तुओं के परिवहन पर रोक नहीं
ये रहेंगे बंद
सभी बाजारों में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे
सडकों पर आमजन का आवागमन वर्जित रहेगा
गैर जिलों में आवागमन हेतु ई पास लेना होगा
शराब की दुकानें होटल रेस्टोरेंट बंद रहेंगे
सभी स्मारक बंद रहेंगे
स्कूल कालेज और सामूहिक गतिविधियां बंद रहेंगे
मास्क न लगाने पर एक हजार रुपये का जुर्माना
मास्क न लगाने पर एक हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। इसके लिए सख्ती की जाएगी, किराना, परचून की दुकान और आटा चक्की खुलेंगी, लेकिन कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।