आगरालीक्स…(Agra News 6th May )…आगरा के एडीएम प्रोटोकॉल को हटाया, भाजपा जिलाध्यक्ष का नशा उतारने का वीडियो वायरल होने के बाद एडीएम प्रोटोकॉल पुष्पराज सिंह को उप आवास आयुक्त, आवास विकास परिषद आगरा बनाया गया है।
आगरा में जिला पंचायत चुनाव में एत्मादपुर से जीतने वाले जिला पंचायत सदस्य को प्रमाण पत्र दिलवाने कलेक्ट्रेट पहुंचे भाजपा के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन और एडीएम प्रोटोकॉल पुष्पराज सिंह के बीच विवाद हो गया था। भाजपा के महानगर अध्यक्ष ने कहा कि तू तमीज से बात करे कर, इस पर एडीएम प्रोटोकॉल ने कहा था कि तेरा नशा उतार दूंगा, तुझ से बडा भाजपाई हूं। विधायक राम प्रताप चौहान ने समझौता कराया था। मामला तूल पकडता गया। शासन में भी शिकायत की गई। भाजपाई एडीएम प्रोटोकॉल पर कार्रवाई की मांग करने लगे।
प्रशासनिक अधिकारी भी हुए लामबंद, एडीएम प्रोटोकाल के पद से ही हटाया गया
इस मामले में प्रशासनिक अधिकारी भी लामबंद हो गए थे और एडीएम प्रोटोकॉल पुष्पराज सिंह के समर्थन में आ गए थे। डीएम प्रभु एन सिंह ने आदेश जारी किए हैं कि जनहित में एडीएम प्रोटोकॉल पुष्पराज सिंह को वर्तमान पद से स्थानांतरित करते हुए उप आवास आयुक्त,आवास विकास परिषद आगरा के पद पर तैनात किया गया है।
हिमांशु गौतम बनाए गए एडीएम प्रोटोकॉल
वहीं , संयुक्त आवास आयुक्त आवास विकास परिषद हिमांशु गौतम को एडीएम प्रोटोकॉल के पद पर स्थानांतरित किया गया है।