आगरालीक्स….आगरा के एडीएम भी कोरोना की चपेट में. आगरा से गाजियाबाद किए गए रेफर
आगरा में कोरोना वायरस तेजी से लोगों की चपेट में ले रहा है. अभी तक कई प्रशासनिक कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इनमें आगरा के एडीएम वित्त एवं राजस्व योगेंद्र कुमार भी शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनका उपचार यहां पर कई दिनों से चल रहा था और अब उन्हें गाजियाबाद स्थित अस्पताल में रेफर किया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एडीएम योगेंद्र कुमार यहां पर पिछले 6 या सात दिनों से भर्ती थे. लेकिन हालत में सुधार न होने पर उन्हें गाजियाबाद भेजा गया है. इनके अलावा आगरा में मंडल के आयुक्त अमित गुप्ता भी कोरोना संक्रमित हो चुके थे हालांकि इनकी अब रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है. इनके अलावा एडीएम प्रोटोकाॅल पर तैनात पुष्पराज सिंह भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं.