आगरालीक्स…सोशल मीडिया पर कोरोना को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वाले जाएंगे जेल. एडीजी एलओ ने जारी किए निर्देश…
आगरा में अब सोशल मीडिया पर कोरोना महामारी को लेकर भा्रमक सूचनाएं फैलाने वाले लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा. एडीजी एलओ ने शनिवार को प्रदेश के सभी जिलों के कप्तानों, पुलिस कमिश्नरों को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए है. पुलिस के अनुसार इस समय सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कोरोना महामारी से संबंधित कई प्रकार की अफवाहें फैलाई जा रही हैं. और एक ही ही तरह के कंटेट को काॅपी पेस्ट करके लोगों में भय फैलाया जा रहा है. एडीजी एलओ ने ऐसे सभी लोगों पर अफवाहों का खंडन कर कार्यवाही कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.