आगरालीक्स ….कोरोना की तीसरी लहर होने लगी कम आगरा में 48 घंटे में 1049 कोरोना के मरीज ठीक हुए तो 382 नए केस मिले और कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई।
आगरा में कोरोना संक्रमण कम हुआ है लेकिन अभी भी 150 से 200 के बीच में नए केस मिल रहे हैं। लेकिन राहत है कि कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से ठीक होने लगे हैं। आगरा में बीते 48 घंटे में कोरोना के 1049 मरीज ठीक हुए हैं जबकि 382 मरीज ठीक हुए हैं।

कोरोना की तीसरी लहर में दो की मौत
आगरा में कोरोना की तीसरी लहर में एक जनवरी से 27 जनवरी तक कोरोना के 8500 नए केस मिले, इसमें से 80 फीसद मरीज ठीक हो चुके हैं और अपने घर पर हैं। इसमें भी अधिकांश मरीजों का घर पर रहकर ही इलाज चला। जबकि तीसरी लहर में कोरोना से दो मरीजों की मौत हुई है। इससे पहले कोरोना की पहली और दूसरी लहर में 458 मरीजों की मौत हुई थी।
मामूली लक्षण और वैक्सीन का असर
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर में मामूली लक्षण मिले हैं। इसके पीछे वैक्सीन भी है। जिन लोगों ने वैक्सीन लगवा ली उनमें मामूली लक्षण मिले हैं।