आगरालीक्स… आगरा में युवक का अधजला शव सड़क किनारे मिला है, पुलिस जांच में जुटी हुई है।

आगरा में शुक्रवार की सुबह थाना कागरौल क्षेत्र में सड़क किनारे खेत में युवक का अधजला शव पड़ा हुआ था, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। चेहरे के साथ ही शरीर का अधिकांश हिस्सा आग से झुलस चुका है।
मृतक की हुई पहचान
पुलिस के पहुंचने के बाद स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में आ गए, युवक पास के ही गांव का बताया जा रहा है, उसके परिजन भी पहुंच गए हैं।