आगरालीक्स ..(Agra News 11th June)आगरा में दूसरे दिन भी कोरोना से चार की मौत, 48 घंटे में आठ की मौत, नए केस भी बढे, पढे आज कितने केस आए और कहां से मिले नए केस.
आगरा में शु्क्रवार को कोरोना के 25 नए केस मिले हैं, आगरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या 25778 पहुंच गई है। जबकि चार मरीजों की मौत हुई है, आगरा में अनलॉक होते ही कोरोना से मौत बढ गई हैं। गुरुवार और शुक्रवार को चार चार मरीजों की मौत हुई है। आगरा में कोरोना से 443 मरीजों की मौत हो चुकी है।
कोरोना के 248 सक्रिय केस, 11 मरीज हुए ठीक
आगरा में कोरोना के 24 घंटे में 11 मरीज ठीक हुए हैं, आगरा में 25087 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। नए केस बढने से सक्रिय केस कम नही हो रहे हैं, आगरा में 248 सक्रिय केस हैं।
10 लाख से अधिक की जांच
आगरा में कोरोना की जांच के लिए 24 घंटे में 8120 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। 10 लाख से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है।
इन क्षेत्रों से मिले नए केस
28 साल के कमला नगर, 19 साल के खेरिया मोड, 47 साल के आगरा कैंट, 38 साल के शुभम अपार्टमेंट, 43 साल की सतीनगर , 23 साल के ए ब्लॉक एमएमआईजी शास्त्रीपुरम, 27 और 28 साल के पति पत्नी शंकर विहार, 34 और 29 साल के पति पत्नी आवास विकास सेक्टर 13 सिकंदरा, इसके साथ ही बाह, अछनेरा सहित देहात में कोरोना के नए केस मिले हैं।
