Saturday , 24 October 2026
Home टॉप न्यूज़ 75 days old child third leg amputated at Bone Hospital, Agra #agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

75 days old child third leg amputated at Bone Hospital, Agra #agranews

290

आगरालीक्स .(Agra News 11th June).आगरा में 75 दिन के बच्चे के दुर्लभ तीसरा पैर की सर्जरी की गई, पैर हटा दिया, कई हॉस्पिटल में आपरेशन करने से हाथ खडे कर दिए तब कई हॉस्पिटल में आपरेशन करने से हाथ खडे कर दिए तब बोन हास्पिटल में आपरेशन किया गया, बच्चा स्वस्थ्य है।
मैनपुरी, भोगांव के नगला जासमई निवासी प्रदीप सिंह के 75 दिन के बेटे श्रेयांश चौहान के जन्मजात मल द्वार के पास तीसरा पैर था, इसके साथ एक और पैर का हिस्सा था। वह काला पडने के बाद अलग हो गया। मगर, यह तीसरा पैर अलग नहीं हुआ और पैर का मलद्वार के पास आकार भी बढने लगा। परिजनों ने बच्चे को कई हास्पिटल में दिखाया, उन्होंने एम्स, दिल्ली और एसजीपीजीआई लखनऊ ले जाने के लिए कहा। उन्हें हरदोई में रहने वाले एक परिचित ने वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डा डीवी शर्मा के बोन हॉस्पिटल में मरीज को दिखाने का सुझाव दिया।
युवा डॉक्टरों की टीम ने दो घंटे में आपरेशन कर तीसरा पैर किया अलग
डॉ डीवी शर्मा को बच्चे को दिखाया, उन्होंने बच्चे के रिस्क फैक्टर बताते हुए आपरेशन करने के लिए भर्ती कर दिया। बच्चे का तीसरा पैर मलद्वार के पास था, खून की नसें भी थी, इसलिए जटिल आपरेशन होने के बाद भी युवा डॉक्टरों की टीम आपरेशन करने के लिए तैयार हो गई। वरिष्ठ ​अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ डीवी शर्मा के निर्देशन में डॉ विक्रांत अग्रवाल और डॉ सचिन नजारा ने किया। टीम में मनोज शर्मा, नेकराम और देवेंद्र भी शामिल हुए। दो घंटे के आपरेशन के बाद तीसरे पैर को हटा दिया गया। बच्चा अब स्वस्थ्य है।

बोन हॉस्पिटल में दुर्लभ आपरेशन
बोन हॉस्पिटल, प्रतापपुरा में डॉ डीवी शर्मा ने तमाम मरीजों के दुर्लभ आपरेशन किए हैं। 104 साल की बुजुर्ग महिला का कूल्हे का आपरेशन किया, दुर्घटना में गर्दन कट जाने पर मरीज को ठीक किया। जांघ में 12 फुट लंबा तख्ता घुस जाने पर उसे निकाला। जटिल और दुर्लभ आपरेशन के लिए डॉ डीवी शर्मा का आगरा के साथ ही आस पास के जिलों में नाम है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

बिगलीक्स

Agra News: Fire break out in electric bus in Agra

आगरालीक्स… आगरा से जयपुर जा रही बस की बैटरी में आग लगने...

बिगलीक्स

Agra News: Amul Butter rate hike, Short in market

आगरालीक्स आगरा में अमूल बटर शॉर्ट, रेट भी बढ़े, जानें क्या है...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast

आगरालीक्स आगरा में सुबह के तापमान में आ रही लगातार गिरावट, जानेंआगरा...

error: Content is protected !!