आगरालीक्स…( Agra News 13th February 2022 )आगरा में कोरोना का आज का अपडेट हुआ जारी। जानें कितने केस मिले और कहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस।
आगरा में रविवार को 24 घंटे में 5253 कोरोना के सैंपल अलग अलग जगहों से जांच करने के लिए टीम ने लिए। कोरोना के 10 केस मिले हैं। करीब 40 दिन बाद कोरोना के केस में कमी आई है और नए केस 10 तक पहुंच गए हैं।
154 एक्टिव केस
आगरा में कोरोना के 10 नए केस मिले हैं जबकि 29 मरीज ठीक हो गए हैं। मामूली लक्षण वाले मरीजों को कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के सात दिन बाद ठीक माना जा रहा है। कोरोना के एक्टिव केस 154 हैं।
इन क्षेत्रों में कोरोना के एक्टिव केस
आगरा में कोरोना के एक्टिव केस 154 हैं। इसमें भी सबसे ज्यादा केस सिकंदरा, दयालबाग, बल्केश्वर, यमुना पार में हैं। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना के एक्टिव केस हैं।