आगरालीक्स ….आगरा में कोरोना के केस कम नहीं हो रहे हैं, जिला प्रशासन ने ताजा आंकड़े जारी किए। 24 घंटे में कोरोना के 425 नए केस मिले हैं।
आगरा में रविवार को कोरोना के 425 नए केस मिले हैं, कोरोना के नए केस कम नहीं हो रहे हैं। हालांकि, बीते पांच दिन में यह सबसे कम केस हैं, आगरा में कोरोना के 600 से अधिक केस मिल रहे थे लेकिन 124 घंटे में 425 कोरोना के नए केस मिले हैं।
कोरोना के सक्रिय केस हुए 3699
आगरा में कोरोना के सक्रिय केस बढ़ गए हैं, अब आगरा में कोरोना के सक्रिय केस 3699 हैं। राहत है कि इसमें से अधिकांश कोरोना के मरीज होम आइसोलेट हैं। सामान्य सर्दी जुकाम और बुखार होने के कारण अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है, इन मरीजों का घर पर ही इलाज चल रहा है।
स्कूल के साथ कॉलेज भी 23 जनवरी तक किए गए बंद
रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोविड 19 को लेकर समीक्षा बैठक की, कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। नए केस बढ़ने से सक्रिय केस कई गुना बढ़ चुके हैं। ऐसे में बैठक में निर्णय लिया गया है कि स्कूल और कॉलेजों को 23 जनवरी तक बंद रखा जाएगा। स्कूल और कॉलेजों में आनलाइन पढ़ाई ही होगी, स्कूल और कॉलेज 23 जनवरी तक नहीं खोले जाएंगे।