आगरालीक्स… आगरा सहित यूपी में कोरोना के कहर को देखते हुए स्कूल और कॉलेजों को अब बंद कर दिया गया है, अभी तक 16 जनवरी तक स्कूलों में छुटटी थी अब अब 23 जनवरी तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
आगरा सहित यूपी में कोरोना के केस बढ़ने के बाद मिशनरी, कान्वेंट सहित सभी स्कूलों में कक्षा 10 तक के छात्रों को बंद कर दिया गया था, सरकारी स्कूलों में 16 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश था। मिशनरी और कान्वेंट स्कूलों को आनलाइन क्लासेज लेने के निर्देश दिए गए थे जबकि 11 वीं और 12 वीं कक्षा के छात्रों को वैक्सीनेशन के लिए स्कूल में बुलाया जा सकता था।
स्कूल के साथ कॉलेज भी 23 जनवरी तक किए गए बंद
रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोविड 19 को लेकर समीक्षा बैठक की, कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। नए केस बढ़ने से सक्रिय केस कई गुना बढ़ चुके हैं। ऐसे में बैठक में निर्णय लिया गया है कि स्कूल और कॉलेजों को 23 जनवरी तक बंद रखा जाएगा। स्कूल और कॉलेजों में आनलाइन पढ़ाई ही होगी, स्कूल और कॉलेज 23 जनवरी तक नहीं खोले जाएंगे।
आगरा में कोरोना के 3637 केस
कोरोना के केस आगरा और अलीगढ़ मंडल में लगातार बढ़ रहे हैं, हर रोज कोरोना के 300 से लेकर 600 तक केस आ रहे हैं। आगरा में ही कोरोना के सक्रिय केस 3637 हासे गए हैं। कोरोना के केस बढ़ने से सबसे ज्यादा खतरा बच्चों को है, क्योंकि बच्चों को वैक्सीन नहीं लगी है।