आगरालीक्स ….आगरा में कोरोना संक्रमण बढने के साथ हालात बिगडने लगे हैं, सैंपल देने के बाद रिपोर्ट के लिए लोग भटक रहे हैं, कोरोना संक्रमित के परिजनों की जांच नहीं हो रही है, दो अधिकारी सीएमओ कार्यालय से अटैच किए गए हैं। जिससे कोरोना पॉजिटिव और सैंपल का ब्योरा सही तरह से जुटाया जा सके।
कोरोना के 17 नए केस, 678 पहुंची संख्या, दो की हुई मौत।
आगरा में गुरुवार को कोरोना के 17 नए केस आ चुके हैं, इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 678 पहुंच चुकी है। आगरा में 384 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है, मरीजों की संख्या बढने के बाद हालात बिगडने लगे हैं। मरीजों को भर्ती करने के लिए कोई इंतजाम नहीं है, एसएन मेडिकल कॉलेज में 100 बेड का आइसोलेशन वार्ड है, इसके बाद मरीजों को हिंदुस्तान कॉलेज भेजा जा रहा है।
384 मरीज भर्ती, 294 हुए डिस्चार्ज
कोरोना संक्रमित 384 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। वहीं, 294 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। मरीजों की संख्या लगातार बढने पर हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। हर रोज कोरोना के नए केस आ रहे हैं, नए केस सामने आने के बाद मरीजों को भर्ती करने में भी समस्या आ रही है।
कोरोना के सैंपल की रिपोर्ट जानने के लिए जारी किए गए नंबर
