आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना पॉजिटिव एक और मरीज की मौत, 37 नए केस, कुल केस 1841 हुए, किस क्षेत्र से आए केस।
आगरा में शनिवार को कोरोना पॉजिटिव एक और मरीज की मौत हो गई, इस तरह 100 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना के 37 नए मरीज आए हैं, कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1841 है।
भाजपा विधायक, परिजन सहित चार पॉजिटिव
आगरा के भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय, उनकी पत्नी और दोनों बेटों की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनकी पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद परिजनों की जांच कराई गई, एंटीजन टेस्ट में भाजपा विधायक और उनके दोनों बेटों की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इन क्षेत्रों से आए नए केस
15 मरीज हुए ठीक
कोरोना के 15 मरीज शनिवार को ठीक हो गए हैं, 1458 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। 283 मरीज भर्ती हैं, इनका इलाज चल रहा है।