आगरालीक्स ..आगरा में सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद डीएम ने संशोधित आदेश जारी किए हैं कि सुबह नौ बजे से खुल जाएंगी राखी और मिठाई की दुकानें, दोपहर 12 बजे से लोग खरीदारी कर सकेंगे।
आगरा में 31 जुलाई की रात 10 बजे से 55 घंटे का मिनी लॉक डाउन लग गया है, इसके चलते बाजार बंद हैं, एक अगस्त को बाजार बंद रहे। तीन अगस्त को रक्षाबंधन है, ऐसे में रक्षाबंधन से पहले घेवर की खरीद और मिठाई की दुकानों को खोलने की मांग की जा रही थी, लोग भी परेशान थे।

आगरा में सब मोबाइल पर व्यस्त हैं, अपने शोरूम, ब्रांड का https://agraleaks.com/ पर डिजिटल प्रमोशन कराएं, ग्राहकों तक पहुंचे, कॉल करें 7060515454, 9837011449