आगरालीक्स…पुष्पांजलि हाइट्स में रहने वाली महिला सहित दो में मिला कोरोना संक्रमण…आगरा में अब सिर्फ 33 संक्रमित.
कोरोना वैक्सीन लगने की प्रक्रिया आगरा में चल रही है. इससे पहले ही आगरा में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार कम होता जा रहा है. हालांकि अभी आम लोगों को वैक्सीन नहीं लगी है लेकिन आगरा में दैनिक केस लगातार कम मिल रहे हैं. रविवार को भी आगरा में 2 कोरोना संक्रमित मिले. इनमें एक बुजुर्ग महिला भी है जो कि पुष्पांजलि हाइट्स की रहने वाली है. वहीं तीन मरीज डिस्चार्ज भी हुए. आगरा में अब सिर्फ 33 कोरोना संक्रमित हैं.
अब तक का अपडेट
कुल एक्टिव केस 33
अब तक कुल संक्रमित 10506
अब तक कुल डिसचार्ज 10301
कुल मौतें 172
रिकवरी प्रतिशत 98.05 प्रतिशत